भारतीय मूल के एक फार्मासिस्ट को चोरी की कई गाड़ियाँ रखने और गिरफ्तारी से बचने के लिए उन पर गलत नंबर प्लेट लगाने के आरोप में छह माह की कैद की सजा सुनाई गई है। केन्या से आकर ब्रिटेन में रहने वाले हरमिंदरसिंह चाना (47) एक विख्यात फार्मासिस्ट हैं और ब्रिस्टल में उनकी औषधि की कई दुकानें हैं। ब्रिस्टल की क्राउन अदालत में चाना ने स्वीकार किया कि उसने जानकारी होने के बावजूद 1996 से 2005 के बीच चोरी की मर्सिडीज, बेंज, वाक्सहाल, आस्ट्रा वांस खरीदी। चाना के पास से डीलरों से चोरी की गई तीन आस्ट्रा वांस गाड़ियाँ बरामद की गईं। चाना ने स्वीकार किया कि उसने इन गाड़ियों को काफी कम कीमत पर खरीदा था।
|