मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
बगदाद में विस्फोट, पाँच की मौत  Search similar articles
इराक की राजधानी बगदाद के एक भीड़भरे इलाके के बस स्टैंड पर बुधवार को हुए बम विस्फोटों में पाँच लोग मारे गए। दस जख्मी हो गए।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक विस्फोट पश्चिमोत्तर बगदाद के खादीमिया जिले में हुए। यह इलाका अपने रौनकभरे बाजार के लिए मशहूर है। हमले का विस्तृत ब्योरा अभी नहीं मिल सका है।

अमेरिकी और इराकी अधिकारी पूर्व राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के खात्मे के बाद से यहाँ सुरक्षा स्थितियों में सुधार का दावा कर रहे हैं, जबकि यहाँ तैनात अमेरिकी कंमाडरों का कहना है कि स्थिति अभी भी नाजुक है और हालात कभी भी बदल सकते हैं।
और भी
डायना के बेहद निजी पत्र नीलाम होंगे
शेख हसीना पेरोल पर रिहा
शावेज ने जासूसी कानून रद्द किया
अफगानिस्तान में प्रभावी सरकार की जरूरत
अमेरिका-मैक्सिको में टमाटर उद्योग में मंदी
एड्स के मामलों में अमेरिका नाकाम