राजकुमारी डायना के बेहद निजी पत्रों को जुलाई में नीलाम किया जाएगा।
इन पत्रों में राजकुमार विलियम के जन्म के महज सात दिन बाद लिखे एक पत्र समेत ऐसे कई पत्र शामिल हैं, जो डायना ने अपने शाही सेवक को लिखे थे।
ये सभी पत्र डायना के 694 पत्रों के संग्रह में से निकाले गए हैं और अनुमान है कि हजारों पाउंड के दाम में लोग इन्हें खरीदेंगे।
विलियम के जन्म के सात दिन बाद डायना ने एक बेहद हृदयस्पर्शी पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने प्यारे उपहारों के लिए विलियम टेलोन का शुक्रिया अदा किया है। पत्र में उन्होंने यह भी बताया है कि पहले बच्चे के जन्म के बाद वे कैसा महसूस कर रही हैं। पत्रों से डायना के वे खयाल भी जाहिर होते हैं, जो विवाह से कुछ समय पहले उनके दिलो-दिमाग में घुमड़ रहे थे।
|