अफगानिस्तान में विकास के लक्ष्यों को पाने के लिए एक प्रभावशाली तथा जवाबदेह सरकार की आवश्यकता है, जिससे देश के नागरिकों को सुरक्षा तथा नागरिक सुविधाएँ मिल सके। विश्व बैंक ने अपनी नई रिपोर्ट में ये बातें कही हैं।
अफगानिस्तान पर पेरिस में होने वाले सम्मेलन से पहले इस रिपोर्ट को जारी किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार देश में बिना अनुकूल परिस्थितियों के प्रशासनिक सुधार संभव नहीं है। अफगानिस्तान में अनौपचारिक सत्ता ताकतें मजबूत हैं तथा सरकारी तंत्र कमजोर। इनके सरकारी तंत्र के पुननिर्माण की आवश्यकता है।
विश्व बैंक के कमजोर तथा युद्व प्रभावित देश समूह के निदेशक एलेस्टेयर जे मैककेनी ने कहा कि अफगानिस्तान को एक प्रभावी देश बनाने के लिए दीर्घकालीन योजना बनानी होगी, जिससे अफगानिस्तान भविष्य में और चुनौतियों से निपट सके।
उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय तथा सरकार को नागरिकों को जल्द से जल्द सुरक्षा उपलब्ध कराने के नए तरीकों की खोज तथा अधिक संख्या में बाहरी विशेषज्ञों की मदद के बिना सेवा उपलब्ध कराने की क्षमता हासिल करने के बीच एक संतुलन बनाना होगा।
|