मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अमेरिका-मैक्सिको में टमाटर उद्योग में मंदी  Search similar articles
अमेरिका और मैक्सिको के 17 राज्यों में फैली सालमोनेला बीमारी से टमाटर की तीन प्रजातियों के प्रभावित होने की आशंका से रेस्टोरेंट और खुदरा श्रृंखलाओं ने अपने मेन्यू में से टमाटर को हटा दिया है। इस कारण यहाँ के टमाटर उद्योग पर खतरा मंडरा रहा है।

व्यवसायियों द्वारा अपने मेन्यू में से टमाटर हटा देने के कारण इनकी खपत गिर गई है। फूड एंड ड्रग प्रशासन (एफडीए) जल्द से जल्द बीमारी के कारण को ढूँढने की कोशिश में लगा है जिससे उत्पादकों को नुकसान न हो।

एफडीए की प्रवक्ता किम्बली रालिंग्स ने बताया कि वे इस संबंध में कड़ी मेहनत कर रहे हैं और जल्द की कुछ पता लगा लेंगे।

उद्योग के सूत्रों के मुताबिक यदि संक्रमण के कारण का जल्द पता नहीं लगाया जाता है तो अकेले फ्लोरिडा में ही करीब 40 करोड़ डॉलर की कीमत के टमाटर सड़ जाएँगे। केलि‍फोर्निया में भी इसी प्रकार की आशंका जताई जा रही है।

एफडीए द्वारा गत शनिवार को चेतावनी जारी की गई थी, कि सालमोनेला बीमारी टमाटर की कुछ विशेष प्रजातियों को प्रभावित कर रही है। सेंटर ऑफ डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन' के मुताबिक मध्य अप्रैल में 167 लोग सालमोनेला से संक्रमित हुए हैं।

इन सभी में एक ही आनुवांशिक पहचान का पता चला है। बीमारी के कारण कम से कम 23 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
और भी
एड्स के मामलों में अमेरिका नाकाम
मुस्लिम महिलाएँ करवा रही हैं हाइमेनोप्लास्टी
अफगान सीमा पर पाक सैनिकों की मौत
डिस्कवरी पृथ्‍वी पर वापसी को तैयार
सूडान में विमान हादसा, 28 की मौत
अश्लीलता पर इंटरनेट कंपनियों में सहमति