मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एड्स के मामलों में अमेरिका नाकाम  Search similar articles
संयुक्त राष्ट्र के एक शीर्ष विशेषज्ञ ने कहा है कि अमेरिका एड्स के मामलों को आदर्श स्तर से कम करने में नाकाम रहा है।

एलर्जी एवं संक्रामक रोग राष्ट्रीय संस्थान के निदेशक डॉ. एंथनी फाउसी ने कहा कि अमेरिका में एड्स के साढ़े 7 लाख मामलों का पता चला है और इस बीमारी से 5 लाख से अधिक मौतें हो चुकी हैं।

उन्होंने कहा कि समस्या यह है कि अमेरिका में हर साल 40 से 52 हजार के बीच संक्रमण के नए मामले सामने आ जाते हैं। 14 साल से संक्रमण का यह स्तर काफी ऊँचा बना हुआ है।

उन्होंने कहा कि हालाँकि देश में कई तरह की विभिन्नताएँ हैं। जहाँ तक नस्लों से संबंधित सवाल है तो अमेरिका में 12 प्रतिशत अफ्रीकी- अमेरिकी आबादी है। 49 प्रतिशत नए संक्रमण इस नस्ल के पुरुषों में हुए और संक्रमण के 65 प्रतिशत नए मामले इस नस्ल की महिलाओं में पाए गए।

उन्होंने कहा कि अमेरिका में हालाँकि उपचार तक लोगों की अच्छी पहुँच है, लेकिन महत्वपूर्ण मुद्दा एड्स से संक्रमित लोगों की पहचान का है। अमेरिका में 1.1 लाख लोग संक्रमित हैं, लेकिन इनमें से 25 प्रतिशत लोग अपने स्तर के बारे में नहीं जानते।

एड्स का उपचार या टीका खोजने के बारे में फाउसी ने कहा कि हम इसे पाने में कभी सफल हो पाएँगे या नहीं यह कहना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि टीके की खोज के बारे में कोई सही-सही भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, हो सकता है कि इसमें अभी 10 साल का वक्त और लग जाए।
और भी
मुस्लिम महिलाएँ करवा रही हैं हाइमेनोप्लास्टी
अफगान सीमा पर पाक सैनिकों की मौत
डिस्कवरी पृथ्‍वी पर वापसी को तैयार
सूडान में विमान हादसा, 28 की मौत
अश्लीलता पर इंटरनेट कंपनियों में सहमति
बुधवार को महल छोड़ेंगे नरेश ज्ञानेन्द्र