मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
अफगान सीमा पर पाक सैनिकों की मौत  Search similar articles
पाकिस्तान में अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाके में आतंकवादियों के हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हो गई। सेना के एक अधिकारी ने बताया कि अफगान सीमा पर स्थित कबाइली क्षेत्र मोहमंद में मंगलवार देर रात किए गए इस हमले में 10 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।

अधिकारी ने बताया कि गश्ती कर रहे सैनिकों पर यह हमला सीमा पार से किया गया था। इस बीच एक सरकारी अधिकारी ने अमेरि‍का के पायलट रहित विमान से पाकिस्तानी सीमा में मिसाइल दागे जाने की भी जानकारी दी थी।

हालाँकि अभी तक यह पुष्टि नहीं की गई है कि यह हमला आतंकवादियों ने किया या अमेरि‍की विमान से किया गया प्रक्षेपास्त्र हमला था।
और भी
डिस्कवरी पृथ्‍वी पर वापसी को तैयार
सूडान में विमान हादसा, 28 की मौत
अश्लीलता पर इंटरनेट कंपनियों में सहमति
बुधवार को महल छोड़ेंगे नरेश ज्ञानेन्द्र
'पाक दे रहा है तालिबान को मदद'
पच्चीस बच्चों का पिता,चौथी बार विवाह