मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
डिस्कवरी पृथ्‍वी पर वापसी को तैयार  Search similar articles
अंतरिक्ष यात्री यान में हुए सवार
अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष केन्द्र (आईएसएस) पर गए अंतरिक्ष यान डिस्कवरी की पृथ्वी पर वापसी के लिए रवाना होने की तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं और अंतरिक्ष यात्री भी यान में सवार हो गए हैं।

पृथ्वी की कक्षा में बनाई जा रही जापानी अंतरिक्ष प्रयोगशाला को लेकर गया यह यान नौ दिन का अभियान समाप्त कर वापसी के लिए रवाना हो रहा है।

यान के साथ गए वैज्ञानिकों के दल में शामिल अंतरिक्ष यात्री ग्रेग चेमिटफ ने इसे यादगार पल बताते हुए अभियान की सफलता पर खुशी का इजहार किया।

ग्रेग अगले 6 महीने के लिए आईएसएस पर ही रूकेंगे। वह गत मार्च से केन्द्र पर मौजूद इंजीनियर गेरेट रेसमेन का स्थान लेंगे। रेसमेन डिस्कवरी से वापस पृथ्वी पर आ रहे हैं। आईएसएस से यान रवाना होने के बाद शनिवार को केनेड़ी अंतरिक्ष केन्द्र पर उतरेगा।

ग्रेग ने आईएसएस को विज्ञान की दंत कथाओं से भी परे बताते हुए इसे एक ऐसा अनुभव बताया, जिसे जीवन भर नहीं भुलाया जा सकता। गौरतलब है कि अब इस केन्द्र के साथ 37 फुट लंबी जापान की किबो प्रयोगशाला भी जुड गई है, जिससे इसका आकार और भी ज्यादा बड़ा हो गया है।
और भी
सूडान में विमान हादसा, 28 की मौत
अश्लीलता पर इंटरनेट कंपनियों में सहमति
बुधवार को महल छोड़ेंगे नरेश ज्ञानेन्द्र
'पाक दे रहा है तालिबान को मदद'
पच्चीस बच्चों का पिता,चौथी बार विवाह
सद्दाम के कबीले के प्रमुख की मौत