मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सूडान में विमान हादसा, 33 की मौत  Search similar articles
सूडान की राजधानी खार्तूम में मंगलवार रात एक यात्री विमान हवाई अड्डे पर उतरते ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दौरान उसमें लगी भीषण आग में 33 यात्रियों की मौत हो गई।

स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक जोर्डन की राजधानी अम्मान से दमिश्क जा रहे सूडानी एयरवेज एयरबस के इस विमान में 203 यात्री और चालक दल के 14 सदस्य सवार थे।

खार्तूम हवाईअड्डे पर मेडिकल सेवाओं के प्रमुख मेजर जनरल मोहम्मद उसमान महाजोब ने बताया कि इससे पहले इस हादसे में मृतकों की संख्या 120 बताई गई थी, जिसे बाद में गलत बताया गया।

विमानन विभाग की ओर से बताया गया है कि 113 यात्रियों को बचा लिया गया है, जबकि सुरक्षित बचे 50 से 60 यात्री अपने घर रवाना हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि 28 शवों को शवगृह ले जाया गया है, जबकि पाँच और शव विमान के मलबे से बाद में बरामद किए गए।

दुर्घटना में मारे गए लोगों की नागरिकता का पता नहीं चल सका है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक विमान के उतरते समय राजधानी में आँधी-तूफान का मौसम था। हादसे के कारणों का भी फिलहाल पता नहीं चल सका है।
और भी
अश्लीलता पर इंटरनेट कंपनियों में सहमति
बुधवार को महल छोड़ेंगे नरेश ज्ञानेन्द्र
'पाक दे रहा है तालिबान को मदद'
पच्चीस बच्चों का पिता,चौथी बार विवाह
सद्दाम के कबीले के प्रमुख की मौत
मुशर्रफ के खिलाफ आरोप-पत्र तैयार