अमेरिका में बच्चों से संबंधित ऑनलाइन अश्लील फिल्मों तक लोगों की पहुँच पर रोक लगाने के लिए इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियाँ वेरीजान स्प्रिन्ट और टाइम वार्नर केबल के बीच सहमती हो गई हैं।
यह कदम उस समझौते का हिस्सा है जिसकी न्यूयॉर्क के अटार्नी जनरल एंड्रू एम क्युओमो जल्द ही घोषणा करने वाले हैं।
इंटरनेट उद्योग से जुड़े बहुत से लोग पहले यह कहकर इन प्रयासों का विरोध कर चुके हैं कि जब इंटरनेट के लिए कोई निगरानी व्यवस्था ही नहीं है तो ऑनलाइन अश्लीलता के लिए उन्हें जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
न्यूयॉर्क टाइम्स ने आज कहा कि इस समझौते का सिर्फ न्यूयॉर्क ही नहीं बल्कि समूचे अमेरिका के इंटरनेट ग्राहकों पर प्रभाव पड़ेगा।
वेरीजान और टाइम वार्नर केबल देश की पाँच सबसे बड़ी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों में शामिल हैं। इन दोनों के लगभग एक करोड़ 60 लाख उपभोक्ता हैं।
|