मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रूश्दी 'बेस्ट ऑफ द बुकर' के प्रबल दावेदार  
'बेस्ट ऑफ द बुकर' का फैसला करने के लिए दुनियाभर में पब्लिक वोटिंग सोमवार को शुरू हो गई।

इस पुरस्कार के लिए चयनित छह लेखकों में भारतीय मूल के विवादास्पद लेखक सलमान रूश्दी की 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' को खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

बुकर पुरस्कार के 40 साल पूरे होने पयह पुरस्कार दिया जाएगा। इसके लिए चयनित छह पुस्तकों के नाम की घोषणा की गई है।

दौड़ में पाँच अन्य लेखक पैट बार्कर (द घोस्ट रोड) पीटर कैरे (आस्कर एंड लुसिंडा) जेएम कोएत्जी (डिसग्रेस) जेजी फरेल (द सीज ऑफ कृष्णापुर) और नडिने गार्डिमर (द कंजरवेशनिस्ट) शामिल हैं।

पुस्तकों का चयन जीवनीकार उपन्यासकार और समीक्षक विक्टोरिया ग्लेनडिनिंग की अध्यक्षता वाले निर्णायक मंडल ने किया।

निर्णायक मंडल में लेखक एवं प्रसारक मैरिएला फ्रास्ट्रप और लंदन के यूनिवर्सिटी कॉलेज में अँगरेजी के प्रोफेसर जॉन मुल्लन शामिल थे।

इस पुरस्कार के विजेता का चयन पब्लिक वोटिंग से किया जाएगा।

गौरतलब है कि बुकर की 25 वीं वर्षगाँठ मनाने के लिए एक बार दिए जाने वाला पुरस्कार इससे पहले 1993 में स्थपित किया गया था। उस समय रूश्दी ने 'मिडनाइट्स चिल्ड्रन' के लिए 'बुकर ऑफ द बुकर' जीता था।
और भी
लामा से नहीं मिलेंगे ब्राउन
विदेशियों से विवाह कर सकेंगे बांग्लादेशी
15 गुना बढ़ सकती है मृतक संख्या
पत्नी के गर्भपात को भुनाया था टोनी ने
बाँयी ओर बाल बनाने वाले ज्यादा क्षमतावान
सद्र में संघर्ष, दो की मौत