मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
लामा से नहीं मिलेंगे ब्राउन  
चीन को खुश करने की कोशिश!
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गोर्डन ब्राउन आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा का 10 डाउनिंग स्ट्रीट में स्वागत नहीं करेंगे। विशेषज्ञ इसे चीन को खुश करने का प्रयास बता रहे हैं।

चीन ल्हासा और आसपास के क्षेत्रों में अपनखिलाफ किए गए विरोध प्रदर्शन के लिए दलाई लामा को जिम्मेदार मारहा है।

ब्रिटिश समाचार पत्र 'द टाइम्स' के मुताबिक ब्राउन दलाई लामा से 10 डाउनिंग स्ट्रीट की बजाए लैमबेथ में मुलाकात करेंगे, जो कैंटरबरी के आर्कबिशप का नगर है।

इससे ब्रिटिश प्रशासन चीन से यह कह सकेगा कि प्रधानमंत्री ब्राउन निर्वासित नेता दलाई लामा का स्वागत एक आध्यात्मिक गुरु के रूप में कर रहे हैं न कि उनकी राजनीतिक हैसियत के कारण उनसे भेंट कर रहे हैं।

10 डाउनिंग स्ट्रीट के प्रवक्ता के हवाले से पत्र ने कहा है-जैसा कि उन्होंने संसद में कहा है प्रधानमंत्री का इरादा दलाई लामा को देखना और उनसे मिलना है। यह भी महत्वपूर्ण है कि चीन दलाई लामा के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहा है।

ब्राउन ने मार्च में संसद में कहा था कि तिब्बत के निर्वासित नेता जब ब्रिटेन आएँगे, वे उनसे मुलाकात करेंगे। ब्राउन के इस बयान पर चीन ने नाराजगी जताई थी।

चीन तिब्बत में विरोध प्रदर्शनों के लिए दलाई लामा को जिम्मेदार ठहरा रहा है।
और भी
विदेशियों से विवाह कर सकेंगे बांग्लादेशी
15 गुना बढ़ सकती है मृतक संख्या
पत्नी के गर्भपात को भुनाया था टोनी ने
बाँयी ओर बाल बनाने वाले ज्यादा क्षमतावान
सद्र में संघर्ष, दो की मौत
दक्षिणी क्षेत्रों में हिंसा बढ़ी-सुंदरावेज