मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
15 गुना बढ़ सकती है मृतक संख्या  
अंतरराष्ट्रीय सहायता संगठन 'आक्सफैम' ने आशंका जताई है कि म्याँमार में चक्रवाती तूफान में मृत एक लाख लोगों की संख्या महामारी के कारण 15 गुना बढ़ सकती है।

पूर्वी एशिया की 'आक्सफैम' की क्षेत्रीय निदेशक सराह आयरलैंड ने कहा आने वाले महीनों तथा सप्ताहों में तूफान प्रभावित इलाकों में बीमारियाँ फैलने व बिगड़ते सार्वजनिक स्वास्थ्य हालात के चलते साढे़ दस लाख जानें खतरे में पड़ सकती हैं।

उन्होंने कहा सुनामी के समय में पहले ही कुछ घंटों में ढाई लाख लोगों को अपनी जिंदगी से हाथ धोना पड़ा था, लेकिन प्रभावित इलाकों में महामारी नहीं फैली क्योंकि संबंधित सरकारों एवं विश्व समुदाय ने तत्काल कदम उठाते हुए इसे रोक दिया था।

हमें म्याँमार के लोगों के लिए भी यही करना पड़ेगा। वे थाइलैंड के विदेशी पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।

आयरलैंड ने कहा है कि म्याँमार सरकार को पीड़ित लोगों की सहायता करने की इच्छुक अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों पर से वीजा प्रतिबंध हटा लेना चाहिए।
और भी
पत्नी के गर्भपात को भुनाया था टोनी ने
बाँयी ओर बाल बनाने वाले ज्यादा क्षमतावान
सद्र में संघर्ष, दो की मौत
दक्षिणी क्षेत्रों में हिंसा बढ़ी-सुंदरावेज
चीन में भूकंप, 5000 लोग मरे
राष्ट्रपति बनने की लालसा त्यागें कोइराला