मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
वोग के लिए टॉपलेस होंगी ईवा  
NDND
आजकल ईवा मेंडेस के पैर खुशी से जमीन पर नहीं पड़ते हैं। उनकी इस खुशी की वजह है ‘वोग’ नामक प्रसिद्ध पत्रिका में ईवा का टॉपलेस शूट, जिसे लेकर वह बेहद उत्साहित हैं।

ईवा अपने इस फोटोशूट को लेकर काफी उत्साहित हैं, जिसमें वह काली पोशाक में कवरपेज पर नजर आएँगी। ‘द डेली टेलीग्राफ’ नामक समाचार-पत्र के अनुसार वोग के कवरपेज पर आने के लिए ईवा को काफी कठिन प्रतिद्वंद्विता का सामना करना पड़ा है।

गौरतलब है कि इससे पहले मेंडेस ने तीन बार इस तरह के फोटोशूट दिए हैं। मगर वोग पत्रिका के साथ यह उनका पहला फोटोशूट है। इससे पहले पिछले साल ही उन्होंने ‘वी ओन द नाइट’ नामक नाटक में अंतःवस्त्रों में एक सीन में नजर आई थीं।

ईवा इन दिनों अपने इस प्रोजेक्ट को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसके लिए काफी मेहनत भी कर रही हैं। जो भी हो, वोग के कवरपेज पर आने के बाद उनकी लोकप्रियता में चार चाँद लग जाएँगे।
और भी
फिर से माँ बनेंगी केटी होम्स
स्कारलेट की माँ को समन जारी
एक और युद्ध नहीं चाहता पाक-चौधरी
मुशर्रफ पुराने मित्र हैं-पाक सुंदरी
ओसामा पाकिस्तान में नहीं-रक्षामंत्री
राष्ट्रपति ने पेटा का निमंत्रण ठुकराया