हॉलीवुड अभिनेता टॉम क्रूज और अभिनेत्री केटी होम्स के प्रशंसकों को यह जानकर हैरानी नहीं होनी चाहिए कि यह दम्पत्ति जल्द ही अपने परिवार में एक नए शिशु को शामिल करने के विचार में है।
इनके एक करीबी सूत्रों ने ई-ऑनलाइन को बताया कि केटी का मानना है कि उनकी बेटी सूरी अब बड़ी हो गई है और उन्हें घर में एक नवजात शिशु की कमी लगती हैं।
सूत्रों ने यह भी बताया कि केटी मानती हैं कि सूरी एक जिम्मेदार बड़ी बहन बन सकती है और उनकी तीव्र इच्छा है कि सूरी जल्द ही बड़ी बहन बनें। साथ ही केटी के इस फैसले को लेकर क्रूज भी काफी उत्साहित हैं।
उन्होंने बताया कि टॉम हमेशा से ही अधिक से अधिक बच्चों से अपने परिवार को बढ़ाना चाहते थे मगर केटी का ऐसा मन नहीं था। अब अगर केटी परिवार बढ़ाने का विचार बना रही हैं तो क्रूज की खुशी का अंदाजा लगाया जा सकता है।
|