मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
एक और युद्ध नहीं चाहता पाक-चौधरी  
पाकिस्तान के रक्षामंत्री चौधरी अहमद मुख्तार ने भारत के साथ पाकिस्तान के मौजूदा संबंधों को अब तक के सबसे बेहतर रिश्ते बताते हुए कहा है कि पाकिस्तान कश्मीर मामले पर भारत के साथ एक और युद्ध नहीं लड़ना चाहता।

डान समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में पीपीपी के वरिष्ठ नेता और देश के अग्रणी उद्योगपति मुख्तार ने कहा कि भारत से हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं। यह अब तक के सबसे बेहतर रिश्ते हैं। विश्वास बहाली के उपाय ठीक तरह से अपना कार्य कर रहे हैं। मेरा मानना है कि पाकिस्तान पिछले पाँच वर्षों में आज अधिक सुरक्षित है।

कश्मीर मामले पर भारत के साथ युद्ध की संभावनाओं को खारिज करते हुए पाकिस्तान के रक्षामंत्री ने कहा कि दोनों देशों ने कश्मीर मामले पर अपने परंपरागत रुख में लचीलापन दिखाया है।

मुख्तार ने कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि दोनों देश अपने परंपरागत रुख में नरमी दिखा रहे हैं। हम युद्ध नहीं लड़ना चाहते।
और भी
राष्ट्रपति ने पेटा का निमंत्रण ठुकराया
अमेरिका ने पाक का अनुरोध ठुकराया
फ्रांस में बसने की तैयारी में जुटे ब्रैंजिलिना
माँ बनना चाहती हैं पेरिस
हनीफ संबंध‍ी दस्तावेज जारी नहीं होंगे
आतंकी सूची से हटेगा मंडेला का नाम