पाक सौंदर्य साम्राज्ञी द्वारा राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के साथ डेट पर जाने की इच्छा जताने के बाद अब एक अन्य सुंदरी ने कहा है कि वह और पूर्व सैन्य शासक पुराने मित्र हैं।
कई सौंदर्य पुरस्कार हासिल कर चुकीं मारिया मतीन ने स्थानीय टीवी चैनल से कहा कि उनकी मुशर्रफ के साथ डेट पर जाने की कोई इच्छा नहीं है, क्योंकि वे पहले से ही अच्छे दोस्त हैं।
मतीन ने कहा कि जब उन्होंने अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया तो पाकिस्तान के साथ उनके नाम को हर जगह सराहा गया। दो बार अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर उन्होंने देश का सम्मान बढ़ाया।
एक सौंदर्य प्रतियोगिता की वेबसाइट पर भेजे अपने मेल में मतीन ने लिखा है कि अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने से हमें पता चला कि सभी सुंदर युवा लड़कियाँ और सौंदर्य सम्राज्ञियों के बीच मुशर्रफ किस कदर लोकप्रिय हैं।
मेल में कहा गया है कि हर चीज अच्छी है। मैं निजी तौर पर मानती हूँ कि मुशर्रफ बेहद सुंदर दिखते हैं। बेनजीर की तरह दुनिया में सभी पुरुष सोचते थे कि वे खूबसूरत हैं। मुशर्रफ आकर्षक हैं। उनके व्यक्तित्व में इतना जादू है कि वे युवा लड़कियों को दीवाना बना सकते हैं।
पिछले माह मिस पाकिस्तान वर्ल्ड महलीज सरकारी ने यह कहकर विवाद पैदा कर दिया था कि वह मुशर्रफ से प्यार करती हैं और उनके साथ डेट पर जाना चाहती हैं।
उन्होंने एक न्यूज चैनल को यह जानकारी देते हुए कहा कि मुझे लगता है कि श्रीमती मुशर्रफ इस बात पर सहमति जताएँगी कि उनके पति एक नायक हैं।
|