ब्रिटिश एयरवेज में हिंदूओं की भावनाओं के मद्देनजर इकॉनामी क्लास के यात्रियों को गोमाँस नहीं परोसा जाएगा।
ब्रिटिश एयरवेज के प्रवक्ता ने शुक्रवार को बताया कि पिछले महीने से ही गोमाँस और सुअर का माँस नहीं परोसा जा रहा है। इसके स्थान पर मछली और मुर्गे के माँस से बनी डिश यात्रियों को दी जा रही है।
प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए यह फैसला किया गया है। गौरतलब है कि पिछले एक दशक से एयरलाइन में राष्ट्रीय पकवान के रूप में गोमाँस से बने व्यंजन यात्रियों को परोसे जा रहे थे।
|