मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
राष्ट्रपति ने पेटा का निमंत्रण ठुकराया  
फिलिपींस की राष्ट्रपति ग्लोरिया मैकापगाल एरोयो ने देश में भूख से लड़ने में मदद के लिए एक पशु अधिकार समूह के शाकाहारी बनने के निमंत्रण को ठुकरा दिया है।

राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने बताया कि पीपुल फॉर दी एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनीमल्स (पेटा) समूह ने एरोयो को एक खुला पत्र लिखकर माँसाहार त्यागने की चुनौती दी थी।

समूह ने कहा था कि मात्र फोटो छपवाने के बजाय शाकाहारी आहार अपनाने तथा सार्वजनिक रूप से इसकी वकालत करने से कहीं ज्यादा फायदा होगा।

एशिया प्रशांत क्षेत्र के पेटा के निदेशक जैसोन बेकर ने कहा कि भोजन के लिए जानवरों को पालने से फिलिपींस तथा दुनिया भर में लोग भुखमरी की ओर धकेले जा रहे है।

उन्होंने कहा कि जानवरों को खिलाया जाने वाला भोजन आधी दुनिया का पेट भरने के लिए पर्याप्त है। एरोयो पर अपना आहार बदलने के लिए किसी प्रकार का दबाव नहीं डाला गया है।

राष्ट्रपति की प्रवक्ता इगनासियो बुनये ने कहा कि राष्ट्रपति चयन करने की आजादी में यकीन रखती हैं और आप दूसरों पर अपनी बात थोप नहीं सकते। बुनये ने कहा कि कुछ कैबिनेट सदस्य शाकाहारी हैं।
और भी
अमेरिका ने पाक का अनुरोध ठुकराया
फ्रांस में बसने की तैयारी में जुटे ब्रैंजिलिना
माँ बनना चाहती हैं पेरिस
हनीफ संबंध‍ी दस्तावेज जारी नहीं होंगे
आतंकी सूची से हटेगा मंडेला का नाम
विमान दुर्घटनाओं में अफ्रीका अव्वल