हॉलीवुड अभिनेत्री एंजिलिना जोली और अभिनेता ब्रैड पिट इन दिनों फ्रांस में बसने के लिए बहुत उत्साहित हैं और आजकल फ्रांस में अपनी गृहस्थी जमाने में व्यस्त हैं।
पिछले काफी समय से ये दोनों फ्रांस में अपने लिए एक आशियाना खोज रहे थे। इस दौरान उन्होंने गृहस्थी का सामान अपने मित्र व माइक्रोसॉफ्ट के उपसंस्थापक पॉल एलेन के बंगले में रखवाया हुआ था।
फिलहाल ब्रैड व एंजिलिना अपने सामान को फ्रांस के अपने नए घर में रखने में व्यस्त हैं। इनके करीबी सूत्रों के अनुसार ब्रैड व जोली अपने नए घर में प्रवेश को लेकर इतने उत्साहित हैं कि वह छोटी से छोटी चीजों और सजावट पर बेहद ध्यान दे रहे हैं।
गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों पहले सुनने में आ रहा था कि जोली व ब्रैड जल्द ही विवाह करने के मन भी बना रहे थे, जिसकी तैयारी में जोली आजकल व्यस्त चल रही हैं। यह खबर कितनी सही है इसका तो अभी पता नहीं, पर इनके नए घर को लेकर इनका उत्साह छिपाए नहीं छिपता है।
|