मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
माँ बनना चाहती हैं पेरिस  
हॉलीवुड सैलिब्रिटी पेरिस हिल्टन का मानना है कि उनका पशु प्रेम इस बात का पुख्ता सबूत है कि वे एक बेहतर माँ बन सकती हैं। पेरिस मानना है कि उनका स्वाभाव ही कुछ ऐसा है कि वे अगर माँ बनीं तो अपने बच्चों का बेहतर रखरखाव कर सकेंगी।

सूत्रों के अनुसार पेरिस अगले साल तक माँ बनना चाहती हैं। उनकी यह इच्छा तब से और अधिक प्रबल हो गई है, जब से उनकी मित्र व अभिनेत्री निकोल रिकी ने बेटी को जन्म दिया है।

‘द सन’ नामक समाचार-पत्र को दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने बताया कि मेरे पास बहुत से प्यारे-प्यारे जानवर हैं और मैं उनकी बहुत देखभाल करती हूँ। मुझे लगता है कि मुझमें अच्छी माँ बनने के सारे गुण हैं।

गौरतलब है कि पिछले कुछ महीनों से पेरिस के गिटारिस्ट बेंजी मेडेन के साथ प्रेम संबंध बने हुए हैं। हाल ही में बेंजी ने पेरिस के साथ अपने संबंधों की गंभीरता को स्वीकार करते हुए माना था कि वह बहुत अच्छी पत्नी बन सकती हैं।
और भी
हनीफ संबंध‍ी दस्तावेज जारी नहीं होंगे
आतंकी सूची से हटेगा मंडेला का नाम
विमान दुर्घटनाओं में अफ्रीका अव्वल
इराक का अलकायदा प्रमुख गिरफ्तार
इराक में हिंसा, 25 लोग मारे गए
तूफान के बाद अब जिन्दगी की तलाश