मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इराक का अलकायदा प्रमुख गिरफ्तार
खुद को इराक का अलकायदा प्रमुख बताने वाले एक व्यक्ति को देश के उत्तरी भाग से गिरफ्तार किया गया है।

सरकारी टेलीविजन चैनल ने इराकी गृह मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से इस गिरफ्तारी की खबर दी।

मेजर जनरल अब्दुल करीम खलफ ने बताया कि उन्होंने एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जो खुद को अबू हमजा अल मुहाजिर बता रहा है, लेकिन अभी उसकी पहचान की पुष्टि के लिए जाँच की जा रही है।

हमजा को अबू अय्यब अल मसरी के नाम से भी जाना जाता है। उन्होंने बताया कि इस व्यक्ति को एक छापे के दौरान निनेवेह के वाद-अल-हजर क्षेत्र से पकड़ा गया।

यह गिरफ्तारी बंदी बनाए गए एक अन्य व्यक्ति द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर दी गई। इस व्यक्ति ने बताया था कि इराक का अलकायदा प्रमुख वाद-अल-हजर क्षेत्र में छिपा हुआ है।

अमेरिकी सेना के अनुसार हमजा का असली नाम अबू अय्यब अल मसरी है। पिछले साल ऐसी खबरें आई थीं कि मसरी मारा जा चुका है लेकिन बाद में खंडन कर दिया गया।
और भी
इराक में हिंसा, 25 लोग मारे गए
तूफान के बाद अब जिन्दगी की तलाश
सिंडी सार्वजनिक नहीं करेंगी रिटर्न
...तो उपराष्ट्रपति बन सकती हैं हिलेरी
बर्लुस्कोनी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने
जेना बुश की शादी से मीडिया दूर