अमेरिकी राष्ट्रपति पद चुनाव के लिए रिपब्लिकन पार्टी के प्रत्याशी जॉन मैककेन की पत्नी सिंडी मैककेन का कहना है कि यदि उनके पति व्हाइट हाउस की जंग जीत लेते हैं और वे अमेरिका की प्रथम महिला बन जाती हैं, तब भी वे आयकर रिटर्न सार्वजनिक नहीं करेंगी।
एनबीसी को दिए साक्षात्कार में सिंडी ने कहा कि मेरी शादी को 28 साल हो चुके हैं और 28 साल से मैं और मेरे पति अलग-अलग आयकर रिटर्न भर रहे हैं। यह एक निजी मामला है।
यह पूछे जाने पर कि यदि वे अमेरिका की प्रथम महिला बन गईं तो क्या वे तब अपना आयकर रिटर्न सार्वजनिक करेंगी? उन्होंने कहा नहीं।
|