इटली के कंजरवेटिव नेता सीलवियो बर्लुस्कोनी द्वारा पिछले महीने स्पष्ट बहुमत प्राप्त करने के बाद तीसरी बार इटली के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की।
71 वर्षीय बर्लुस्कोनी और उनके कैबिनेट मंत्रियों ने राष्ट्रपति भवन क्वारीनल पैलेस में अपने पद की शपथ ली। बर्लुस्कोनी ने इटली के राष्ट्रपति जिरआरजियो नेपोलिटानो के समक्ष शपथ-पत्र पर हस्ताक्षर किया।
13 और 14 अप्रैल को हुए चुनावों में बर्लुस्कोनी की बहुचर्चित जीत में उन्हें सीनेट और निचले सदन चैम्बर ऑफ डेप्युटिज दोनों जगह बहुमत मिला था। द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद से 62वीं सरकार को अनिवार्य विश्वास मत मिला है।
चैम्बर के लिए चुनाव 14 मई को और सीनेट के लिए चुनाव उसके बाद के सप्ताह में होने की उम्मीद है। 21 मंत्रियों में चार महिलाएँ हैं, लेकिन उनमें से कोई भी ऊँचे पद पर नहीं है।
बर्लुस्कोनी के एक प्रमुख सहयोगी और अप्रवासी विरोधी पार्टी के तौर पर जानी जाने वाली पार्टी 'द नार्दन लीग' को गृह मंत्रालय सहित कई प्रमुख पद प्राप्त हुए।
|