समुद्री तूफान से प्रभावित म्यांमार के लिए अंतरराष्ट्रीय सहायता के बतौर ब्रिटेन ने देश में आपात राहत अभियान के लिए 50 लाख पौंड के आरंभिक योगदान देने की घोषणा की है।
अनुदान की घोषणा करते हुए अंतरराष्ट्रीय विकास सचिव डगलस एलेक्जेन्डर ने जुंटा सरकार से अपील की है कि वह अंतरराष्ट्रीय समुदाय को क्षति का आंकलन करने की अनुमति दे तथा सहायता वितरण में मदद करे।
इंटरनेशनल डेवलपमेंट सेक्रेटरी डगलस एलेक्जेन्डर ने कहा कि किसी भी तरह से हम यहाँ एक बेहद गंभीर मानवीय स्थिति के बारे में बात कर रहे हैं।
|