मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
मंगल पर धूल के गुबार
नासा के वैज्ञानिकों ने मंगल ग्रह की सतह पर उस जगह धूल के गुबार का पता लगाया है, जहाँ कुछ सप्ताह बाद फीनिक्स मार्स नामक प्रोब उतरने वाला है। धूल के इन गुबारों की ऊँचाई करीब एक किलोमीटर है।

वैज्ञानिकों के अनुसार इन गुबारों से फीनिक्स मार्स के उतरने में कोई दिक्कत नहीं होगी, लेकिन इसकी वजह से प्रोब से मंगल की सतह का थोड़ा बदला रूप नजर आ सकता है।

मंगल की सतह पर निगाह रख रहा नासा का मार्स रिकोनाइसाँ आर्बिट्रेटर भी धूल के दोनों गुबारों का संकेत दे चुका है। न्यू साइंटिस्ट में फोनिक्स के दल सदस्य रे अर्वाइडसन के हवाले से कहा गया है इसका गुरुत्व कम है और सतह गर्म है।
और भी
मोटी एयरहोस्टेसों को एक मौका
नेपाल को पाँच करोड़ डॉलर की मदद
मंडेला के जन्मदिन की तैयारी
मलकीतसिंह का एलिजाबेथ द्वारा सम्‍मान
कैमरून डियाज की फिटनेस...
पाक समझौता अमेरिका के लिए चुनौती