पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी पीआईए में अधिक वजन वाली एयरहोस्टेसों को फिर फिट होने के लिए एक मौका मिल गया है।
सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान एयरलाइन्स (पीआईए) को निर्देश दिया है कि अगर कंपनी के सालाना मेडिकल परीक्षण में एयरहोस्टेस फिट पाई जाती हैं तो उन्हें नहीं निकाला जाए।
तीन सदस्यीय पीठ ने 73 एयरहोस्टेसों की याचिका की सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों से कहा कि उन्हें बर्खास्त करने से पहले एक मौका दिया जाए।
हालाँकि न्यायालय ने कहा कि यह फैसला उन पर लागू नहीं होगा, जो 50 साल से अधिक की हो चुकी हैं।
|