नेपाल में पिछले एक दशक में गृहयुद्ध से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए विश्व बैंक ने पाँच करोड़ डॉलर की सहायता मंजूर की है।
इस आपात शांति सहायता परियोजना का उद्देश्य नेपाल सरकार को समग्र शांति समझौते एवं 23 सूत्रीय समझौते के तहत उसके वादे पूरे करने में वित्तीय मदद उपलब्ध कराना है।
शांति प्रक्रिया के अंतर्गत सात दलीय गठबंधन (एसपीए) सरकार ने प्रत्येक प्रभावित परिवार को एक लाख नेपाली रुपए देने का फैसला किया था। इस सहायता से देश की पुनर्निर्माण की प्रक्रिया को सहायता मिलेगी।
|