जून 27 को लंदन में आयोजित होने वाले नेल्सन मंडेला के 90वें जन्मदिन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है।
इस समारोह में क्वीन बैंड, ऐनी लेनॉक्स, सिंपल माइंड्स, लीओना लीविस, रेजॉरलाइट, एंड्रिया और शेरॉन कॉर जैसे प्रसिद्ध बैंड और कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।
साथ ही इस समारोह में दक्षिण अफ्रीका और इन्य अफ्रीकी देशों के प्रसिद्ध कलाकार जॉनी क्लेग, सिफो मैबूस, लोयिसो, कर्ट डैरेन पापा वैंबा, इमैनुएल जल आदि कलाकार भी प्रस्तुति देंगे।
साथ ही यह भी माना जा रहा है कि इस जन्मदिन समारोह के दौरान एमिनेन, यू2, ऐमी वाइनहोउस और स्पाइस गर्ल्स जैसे लोकप्रिया बैंड व कलाकार प्रस्तुति दे सकते हैं, जो कि इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगा।
गौरतलब है कि कंसर्ट मंडेला के वास्तविक जन्मदिन से तीन सप्ताह पूर्व आयोजित किया जाएगा, जिससे प्राप्त धनराशि को एचआईवी व एड्स से पीड़ित लोगों की सहायता में लगाया जाएगा।
|