हॉलीवुड अभिनेत्री कैमरून डियाज की खूबसूरती के बारे में तो सभी जानते हैं पर उनकी फिटनेस का लोहा उनके साथी व अभिनेता ऐश्टन कॉश्चर भी मानते हैं।
30 वर्षीय इस अभिनेता का मानना है कि उनकी नई फिल्म ‘व्हॉट हैपेन्स इन वेगॉस’ की शूटिंग के दौरान उन्होंने पाया कि कैमरून उनसे कहीं अधिक फिट हैं और उन्हें कैमरून के विपरीत अपने लुक्स पर काफी काम करना पड़ा।
इतना ही नहीं, ऐश्टन कैमरून के विपरीत अपने चरित्र को निभाने के और अपनी फिटनेस को बनाए रखने के लिए अतिरिक्त व्यायाम भी कर रहे हैं, जिससे वह फिटनेस के मामले में कैमरून की बराबरी कर सकें।
साथ ही उन्होंने यह भी माना कि कैमरून के साथ इस फिल्म में उनके जितने भी फाइट सीन हैं, वे बिल्कुल वास्तविक हैं और कई बार उन्हें कैमरून के साथ इन फाइट सीन्स में काम करते वक्त लगा कि वह उनसे भी बेहतर हैं।
|