मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पाक ने 'हत्फ-8' का परीक्षण किया
पाकिस्तान ने आज परमाणु आयुध ले जाने में सक्षम 'हत्फ-8' क्रूज मिसाइल का परीक्षण किया। सेना का कहना है कि इससे उसकी भूमि तथा समुद्र में लक्ष्यों को भेदने की क्षमता में इजाफा होगा।

सेना द्वारा जारी एक बयान के अनुसार 350 किलोमीटर तक मार करने में सक्षम 'हत्फ-8' का परीक्षण हथियार प्रणाली के डिजाइन मानदंडों के पुष्टिकरण की सतत प्रतिक्रिया का हिस्सा है। बयान में यह नहीं बताया गया है कि मिसाइल का परीक्षण कहाँ किया गया।

परीक्षण को सफल बताते हुए बयान में कहा गया है कि आधुनिक तकनीक पर आधारित इस मिसाइल में विशेष मारक क्षमता है।

बयान के अनुसार विशेष रूप से एरियल प्लेटफार्म से प्रक्षेपित करने के लिए डिजाइन की गई हत्फ मिसाइल ने पाकिस्तान को भूमि तथा समुद्र में ठोस सामरिक क्षमता हासिल करने में सक्षम बनाया है। बयान में कहा गया है कि इस प्रकार की पेचीदा क्रूज मिसाइल तकनीक दुनिया के केवल कुछ ही देशों ने विकसित की है।

राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ तथा प्रधानमंत्री युसूफ रजा गिलानी ने मिसाइल के सफल परीक्षण के लिए वैज्ञानिकों तथा इंजीनियरों को बधाई दी है।

हत्फ का पहला परीक्षण पिछले वर्ष अगस्त में किया गया था। अधिकारियों ने पहले बताया था कि मिसाइल के मारक डिजाइन तथा इसके निर्माण में इस्तेमाल की गई सामग्री के चलते इसका पता लगाना बेहद मुश्किल है।

पाकिस्तान ने पिछले कुछ महीनों में श्रृंखलाबद्ध मिसाइल परीक्षण किए हैं। हत्फ के परीक्षण के एक दिन पहले ही भारत ने अपनी 3500 किलोमीटर रेंज वाली बैलेस्टिक मिसाइल अग्नि-3 का सफल परीक्षण किया था।
और भी
एक लाख से ज्यादा हो सकती है मृतक संख्या
'समर्थन चाहिए तो दो करोड़ डॉलर दें'
ईरान के कारण अमेरि‍का की नींद उड़ी
ब्रिटिश प्रोफेसर लिपनेर पुरस्कृत
म्याँमार पर सहायता लेने का दबाव बढ़ा
हिलेरी पर 64 लाख डॉलर का कर्ज