अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी की संभावित उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन के चुनाव प्रचार में हुए खर्च के कारण उन पर 64 लाख अमेरिकी डॉलर का कर्ज चढ़ गया है। इसके साथ ही यह संकेत मिल रहा है कि उन पर कुछ और कर्ज चढ़ सकता है।
हिलेरी के सहयोगी हॉवर्ड वोल्फसोन ने बताया कि न्यूयॉर्क की सीनेटर पर चुनाव-प्रचार के मद्देनजर मई महीने में 64 लाख अमेरिकी डॉलर का कर्ज हो गया।
उन्होंने कहा कि कर्ज बताता है कि वे राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनने को लेकर कितनी प्रतिबद्ध हैं। हिलेरी के सहयोगी ने यह भी कहा कि वे अपने प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा के साथ इस प्रक्रिया में बनी रहेंगी।
|