बर्मिंघम के उपनगर हैंड्सवर्थ में बीती रात भारतीय मूल की 23 वर्षीय छात्रा की विश्वविद्यालय छात्रावास में हत्या कर दी गई।
मिडलैंड्स पुलिस ने बुधवार को बताया कि छात्रा का नाम ज्योतिर्मय नागासईबाबू है। ज्योतिर्मय आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा की रहने वाली है। वह अपने छात्रावास में मृत पाई गई। मृतक युवती वोल्वर्थम्पटन विश्वविद्यालय में परास्नातक की छात्रा थी।
आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि इस हादसे के कुछ समय पहले ज्योतिर्मय अपने छात्रावास में तमिलभाषी चार अन्य छात्रों के साथ थी। घटनास्थल से एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, जिसे गंभीर चोट है लेकिन उसकी हालत स्थिर बताई जाती है। उसका अस्पताल में इस वक्त इलाज चल रहा है। पुलिस इस मामले की बारीकी से जाँच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
|