मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पार्टी की बेहतरी के लिए पद छोड़ें ब्राउन
टाइम्स के सर्वे में मतदाताओं की राय
स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी को झटका लगने के बाद पार्टी के कई मतदाता चाहते हैं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री गार्डन ब्राउन अपना पद छोड़ दें।

टाइम्स के लिए किए गए एक सर्वेक्षण के मुताबिक लोगों में ब्राउन के नेतृत्व के प्रति विश्वास डगमगा गया है। 55 प्रतिशत मतदाताओं का कहना है कि यदि ब्राउन इस्तीफा दे देते हैं तो अगले आम चुनाव में पार्टी की जीत आसानी से होगी।

ब्राउन की निजी साख लेबर पार्टी में भी तेजी से घटी है। वे नेतृत्व के मामले में कंसर्वेटिव नेता डेविड कैमरून और लिबरल डेमोक्रेटिक प्रमुख निक क्लेग से पीछे हैं। शून्य से दस के मापदंड में ब्राउन के नेतृत्व की वरीयता एक महीने में 4.5 से खिसककर 4.08 पर आ गई, जो अन्य नेताओं की वरीयता से नीचे है।

लंदन में मेयर के चुनाव में और 331 काउंसिल सीटों के नतीजों में लेबर पार्टी को हार का मुँह देखना पड़ा था।

और भी
सैनिकों के लिए जुटाए दस लाख पौंड
सरकोजी की माँ को पसंद है ब्रूनी
बुश ने उजाड़ी सैनिकों की गृहस्थी
पकड़ी गई लिंडसे की चोरी
ब्रिटनी की रियायत बढ़ी
जोली की खुशी का राज?