मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सरकोजी की माँ को पसंद है ब्रूनी
फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी की माँ आंद्रे सरकोजी ने अपनी नई नवेली बहू और मशहूर मॉडल कार्ला ब्रूनी की जमकर तारीफ की है।

द टेलीग्राफ ने आंद्रे सरकोजी के हवाले से लिखा है कि कार्ला एक ऐसी लड़की है जिसमें कई ऐसी खूबियाँ हैं, जो दूसरी लड़कियों में नहीं होतीं। वह बेहद सुंदर है, बहुत समझदार है, हंसमुख और दयालु है। ये किसी महिला की वे खूबियाँ हैं, जिनकी सभी प्रशंसा करते हैं।

उल्लेखनीय है कि 53 वर्षीय फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने पिछले साल अक्टूबर में सेसीलिया को तलाक देकर ब्रूनी से ब्याह रचाया था।
और भी
पकड़ी गई लिंडसे की चोरी
ब्रिटनी की रियायत बढ़ी
जोली की खुशी का राज?
मेदवेदेव रूस के राष्ट्रपति बने
हिलेरी के खिलाफ ओबामा को बढ़त
इमरान ने बनाया विश्वस्तरीय कॉलेज