मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
पकड़ी गई लिंडसे की चोरी
अपनी बुरी आदतों और गलत हरकतों की वजह से हमेशा खबरों में बनी रहने वाली अभिनेत्री लिंडसे लोहान इस बार 5000 पाउंड का फर का कोट चुराने के लिए सुर्खियों में हैं।

सुनने में आया है कि अपने एक करीबी मित्र की पार्टी के दौरान लिंडसे को एक छात्रा ने एक कीमती फर का कोट चोरी करते हुए पकड़ा गया है। ‘द सन’ नामक समाचार-पत्र ने क्लब से बाहर निकलते हुए लिंडसे की एक फोटो भी ली है, जिसमें उन्होंने यह चोरी किया हुआ कोट पहना हुआ है।

मैशा मार्कोवा नामक का कहना है कि पार्टी के दौरान उन्होंने देखा कि उनका पसंदीदा कोट जो कि उनकी दादी माँ ने उन्हें दिया था, वह चोरी हो चुका है। एक अमेरिकी विश्वविद्यालय में पढ़ रही मार्कोवा पार्टी के दौरान लिंडसे के करीब बैठी हुई थीं।

मार्कोवा का मानना है कि उस पार्टी के दौरान चोरी हुआ उनका फर कोट उन्हें दो सप्ताह बाद लिंडसे के एक चित्र में दिखा, जो लिंडसे ने खुद पहना हुआ था।
और भी
ब्रिटनी की रियायत बढ़ी
जोली की खुशी का राज?
मेदवेदेव रूस के राष्ट्रपति बने
हिलेरी के खिलाफ ओबामा को बढ़त
इमरान ने बनाया विश्वस्तरीय कॉलेज
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टैक्सी चालक नाराज