मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
इमरान ने बनाया विश्वस्तरीय कॉलेज
पाकिस्तान के एक छोटे से कस्बे के लोग क्रिकेट से राजनीति में आए इमरान खान द्वारा वहाँ ब्रिटेन के एक प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय के सहयोग से बनवाए गए विश्वस्तरीय कॉलेज के लिए उनके शुक्रगुजार रहेंगे।

प्रधानमंत्री यूसुफ रजा गिलानी द्वारा करीब एक हफ्ते पहले नमल कॉलेज का उद्घाटन किया गया था। यह कॉलेज पंजाब क्षेत्र के मियाँवाली जिले में स्थित है और इसको ब्रैडफोर्ड विश्वविद्यालय के सहयोगी कॉलेज का दर्जा दिया गया है। इस कॉलेज में इमरान खान विश्वस्तरीय शोध सुविधाओं के साथ ऑक्सफोर्ड जैसा अकादमिक माहौल बनाना चाहते हैं।

तहरीक-ए-इन्साफ के प्रमुख इमरान खान ने सबसे पहले अपने क्षेत्र मियाँवाली में 2002 के चुनावों के प्रचार के दौरान एक विश्वविद्यालय को स्थापित करने का विचार रखा था। मियाँवाली में बेरोजगारी की दर पाकिस्तान में सबसे ज्यादा है।

कैंसर रोगियों के लिए शौकत खानम मेमोरियल अस्पताल बनवाने वाले इमरान ने एक कॉलेज खोलने का और युवाओं को गुणवत्तापरक शिक्षा दिलाने का निर्णय लिया था।

उन्होंने ब्रिटेन के शीर्ष विश्वविद्यालयों में से एक ब्रैडफोर्ड से इसके लिए संपर्क किया। विश्वविद्यालय के कुलपति माके क्लेरी ने पहले बताया था कि विश्वविद्यालय सहयोगी कॉलेज का दर्जा इतनी आसानी से नहीं देता। 42 सालों के इतिहास में विश्वविद्यालय ने अब तक ब्रिटेन में आठ कॉलेजों को और अन्य देशों में तीन कॉलेजों को सहयोगी कॉलेज का दर्जा दिया है।

क्लेरी ने कहा कि हालाँकि मीडिया ने कॉलेज के उद्घाटन को ज्यादा तवज्जो नहीं दी थी, लेकिन इमरान अपनी योजना को लेकर अडिग थे। कॉलेज में पूरे पाकिस्तान से विद्यार्थियों को प्रवेश के लिए बुलाया जाएगा। कॉलेज के विकास के पहले चरण में आटोमेटिव इंजीनियरिंग, सूचना प्रौद्योगिकी और निर्माण उद्योग अदि क्षेत्रों पर ध्यान दिया जाएगा।
और भी
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टैक्सी चालक नाराज
आयरलैंड के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
हथियार प्रदर्शनी से अमेरिका विचलित नहीं
चिली में ज्वालामुखी दहका
नार्थ कैरोलीना में ओबामा जीते
आतंकवादी हमले में पाँच की मौत