मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टैक्सी चालक नाराज
मेलबोर्न में खाली समय में टैक्सी चलाने वाले भारतीय छात्र उन पर अकसर होने वाले हमलों और धोखाधड़ी से परेशान हैं। उनकी शिकायत है कि वे घटनाओं की शिकायत नहीं करते क्योंकि उन्हें पुलिस पर विश्वास नहीं रहा।

मेलबोर्न के उत्तर पश्चिम में रहने वाले 22 वर्षीय गुल ढिल्लो का कहना है कि शहर के टैक्सी चालकों पर होने वाले हमले जातीय आधार पर होते हैं। ढिल्लो सोचते हैं कि वह दूसरे देश के हैं और वे जो चाहे कर सकते हैं।

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया राज्य के अधिकांश टैक्सी चालक वे युवा भारतीय हैं, जो ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन के लिए गए हैं और अपनी जीविका के लिए शुक्रवार और शनिवार की रात को टैक्सी चलाते हैं।

23 वर्षीय जलविन्दरसिंह पर 29 अपैल को चाकू से हमले के बाद टैक्सी चालक अधिक सुरक्षा की माँग पर विरोध में उतर आए हैं। सिंह को लहुलूहान हालत में सड़क पर बेहोश पाया गया। उन पर कथित तौर पर एक यात्री ने हमला किया, जिसका दावा है कि वह दवा ले रहा है और उसे पिछला कुछ याद नहीं है।

29 वर्षीय सोनी पिछले दो साल से अधिक समय से टैक्सी चला रहे हैं। उनका कहना है कि उनके साथ तीन बार इस तरह की घटनाएँ हुईं, लेकिन उन्हें उत्तरी मेलबोर्न की पहली घटना के बाद उसने पुलिस से शिकायत करना छोड़ दिया।
और भी
आयरलैंड के प्रधानमंत्री का इस्तीफा
हथियार प्रदर्शनी से अमेरिका विचलित नहीं
चिली में ज्वालामुखी दहका
नार्थ कैरोलीना में ओबामा जीते
आतंकवादी हमले में पाँच की मौत
रूस-अमेरिका के बीच परमाणु समझौता