आयरलैंड के प्रधानमंत्री बेराइट एहेर्न ने बुधवार को 11 साल के कार्यकाल के बाद अपना इस्तीफा देश के राष्ट्रपति को सौंप दिया। वह यूरोप में सर्वाधिक लंबे समय तक शासन करने वाले नेताओं में से एक हैं।
एहेर्न ने अपना इस्तीफा आयरलैंड की राष्ट्रपति मैरी मैकएलीसी को उनके आवास पर जाकर सौंपा। 56 वर्षीय एहेर्न 1997 में प्रधानमंत्री चुने गए थे। वह कल उस समय तक औपचारिक रूप से सरकार के प्रमुख बने रहेंगे, जब तक कि संसद में उनका उत्तराधिकारी नहीं चुन लिया जाता।
आयरलैंड के वित्तमंत्री ब्रिआन कोवेन को उनका उत्तराधिकारी चुने जाने की उम्मीद है। भ्रष्टाचार विरोधी प्राधिकरण की जाँच के चलते बढ़ते दबाव के बीच उन्होंने पिछले महीने अचानक इस्तीफा देने की घोषणा की थी।
|