अमेरिका में राष्ट्रपति पद की उम्मीदवारी के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी में चल रहा घमासान और रोमांचक मोड़ पर पहुँच गया है।
अमेरिकी मीडिया के अनुसार मंगलवार को हुए प्राइमरी चुनावों में बराक ओबामा को नार्थ कैरोलीना में अपनी प्रतिद्वंद्वी हिलेरी क्लिंटन से अधिक वोट मिलने का अनुमान है, लेकिन इंडियाना में क्लिंटन के जीतने की संभावना है।
हालाँकि सीनेटर ओबामा अभी बढ़त बनाए हुए हैं, लेकिन कई अन्य राज्यों में चुनाव होने बाकी हैं और क्लिंटन की उम्मीदें अभी बची हुई हैं।
|