मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
आतंकवादी हमले में पाँच की मौत
पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमान्त प्रांत के सैन्य छावनी इलाके में सुरक्षा जाँच चौकी के पास आत्मघाती बम हमले में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग मारे गए। इसी प्रांत में एक अन्य घटना में आतंकवादियों के हमले में दो पुलिसकर्मी भी मारे गए।

अधिकारियों ने बताया कि आत्मघाती हमलावार रिक्शे पर सवार था। जब पुलिस ने हमलावर को जाँच चौकी के पास रोकने की कोशिश की तब उसने स्वयं को उड़ा दिया।

अधिकारियों के अनुसार हमले में खुफिया एजेंसी के दफ्तर को निशाना बनाए जाने की कोशिश की गई थी, जो घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर स्थित है। हमले में एक पुलिसकर्मी समेत तीन लोग मारे गए। उधर स्वात घाटी के मात्ता शहर में आतंकवादियों ने दो पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।
और भी
रूस-अमेरिका के बीच परमाणु समझौता
टाँगे लंबी है तो याददाश्त अच्छी
अमेरिका 3500 सैनिकों को वापस बुलाएगा
ब्रिटेन में लिट्टे का वरिष्ठ नेता गिरफ्तार
पनडुब्बी अड्‍डे पर चीन की चुप्पी
तेल मूल्य वृद्धि की वजह भी भारत