मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
रूस-अमेरिका के बीच परमाणु समझौता
रूस और अमेरिका ने असैन्य परमाणु ऊर्जा के क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को लेकर ऐतिहासिक परमाणु समझौते पर दस्तखत किए। शीत युद्ध के दौरान एक दूसरे के कट्टर प्रतिद्वंद्वी रहे दोनों देशों ने 123 समझौते पर हस्ताक्षर किए।

समझौते पर रूस की ओर से वहाँ की परमाणु ऊर्जा एजेंसी रोसातोम के प्रमुख सर्गेइ क्रियेन्को और अमेरिका की ओर से राजदूत विलियम बर्न्स ने दस्तखत किए। यह समझौता दोनों देशों के बीच 20 साल से जारी बातचीत का नतीजा है।

समझौते पर दस्तखत करने के बाद बर्न्स ने कहा कि अमेरिका और रूस एक समय परमाणु प्रतिद्वंद्वी थे, लेकिन आज हम वैश्विक स्तर पर परमाणु नेतृत्व के मामले में अद्भुत क्षमता और जिम्मेदारी के साथ परमाणु सहयोगी हैं।

क्रियेन्को ने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के लिए फायदेमंद है और इससे हमारा द्विपक्षीय संबंध और मजबूत होगा।
और भी
टाँगे लंबी है तो याददाश्त अच्छी
अमेरिका 3500 सैनिकों को वापस बुलाएगा
ब्रिटेन में लिट्टे का वरिष्ठ नेता गिरफ्तार
पनडुब्बी अड्‍डे पर चीन की चुप्पी
तेल मूल्य वृद्धि की वजह भी भारत
‍ब्रिटेन ने आव्रजन नियम कड़े किए