अमेरिकी सेना ने कहा है कि वह इराक में तैनात अपने 3500 सैनिकों को जल्द ही वापस बुला लेगा। पिछले वर्ष फरवरी में सैनिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी के बाद उपजे विवाद के बाद ये सैनिक वापस बुलाए जा रहे हैं।
सेना ने अपने वक्तव्य में कहा कि तीसरी इन्फेंट्री के सैनिक अगले कुछ हफ्तों में जॉर्जिया के फोर्ट बेनिंग स्थित अपने स्थान पर लौट जाएँगे। अमेरिकी कमान अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल डॉन एलिन ने कहा कि अमेरिकी ब्रिगेडों की संख्या में लगातार कमी यह दर्शाती है कि इराक में निरंतर सुधार हो रहा है। एलिन अनुसार जुलाई के बाद कमान अधिकारी 45 दिनों तक आंकलन कर भविष्य में सेना की जरूरतों को निर्धारित करेंगे। अमेरिका जून तक अपने 30 हजार सैनिकों की वापसी चाहता है।
सेना के अधिकारियों ने कहा है कि इराक में इस समय कुल 1 लाख 56 हजार सैनिक तैनात हैं जबकि, दूसरे देशों के भी 10 हजार सैनिक वहाँ मौजूद हैं।
|