मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
ब्रिटेन में लिट्टे का वरिष्ठ नेता गिरफ्तार
ब्रिटेन में लिट्टे के वरिष्ठ नेता अरूणचलम क्रिसंथा कुमार उर्फ एसी सांथन को अपने संगठन के लिए कोष एकत्रित करने और खरीद संबंधी गतिविधियों में लिप्त होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया।

एक साल से भी कम समय में यह दूसरा मौका है, जब सांथन को गिरफ्तार किया गया है।

इससे पहले जून 2007 में 47 वर्षीय सांथन को ब्रिटेन के आतंकवादी निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया गया था। उन्हें नवंबर में जमानत दे दी गई थी।

पुलिस ने बताया सांथन को विल्तशायर कोंस्टबुलारी के स्वीनदोन से आतंकवाद निरोधक इकाई और वाल्थशायर की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में गिरफ्तार किया गया।

सांथन पर लिट्टे के नेता एंटन बालसिंघम के साथ कथित तौर पर मिलकर लंदन में संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम करने का आरोप है। सांथन को जल्दी ही अदालत में पेश किया जाएगा।
और भी
पनडुब्बी अड्‍डे पर चीन की चुप्पी
तेल मूल्य वृद्धि की वजह भी भारत
‍ब्रिटेन ने आव्रजन नियम कड़े किए
खालिदा जिया के खिलाफ आरोप तय
सौ शीर्ष बुद्धिजीवियों में सात भारतीय
माँ का दूध पीने वाले ज्यादा स्मार्ट!