मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सौ शीर्ष बुद्धिजीवियों में सात भारतीय
अमेरिका की एक प्रतिष्ठित पत्रिका ने नोबेल पुरस्कार विजेता अमर्त्य सेन और प्रसिद्ध उपन्यासकार सलमान रुश्दी समेत सात भारतीयों को दुनिया के 100 शीर्ष बुद्धिजीवियों की सूची में शामिल किया है।

'फारेन पालिसी' पत्रिका द्वारा तैयार की गई सूची में सेन और रुश्दी के अतिरिक्त पत्रकार, लेखक फरीद जकारिया तथा सान डिएगो में बसे न्यूरो वैज्ञानिक वीएस रामचंद्रन भी शामिल हैं।

इनके अतिरिक्त इतिहासकार रामचंद्र गुहा, राजनीतिक मनोवैज्ञानिक आशीष नंदी और पर्यावरणविद सुनीता नारायण की भी पहचान दुनिया के शीर्ष बुद्धिजीवियों के रूप में की गई है। ये सभी भारत में रहते हैं।

सूची में सबसे ज्यादा उत्तरी अमेरिका के लोग शामिल हैं। शीर्ष 100 बुद्धिजीवियों में इस महाद्वीप के 36 लोग शामिल हैं। इनमें अल गोर और नोम चोम्सकी जैसे नाम प्रमुख तौर पर हैं।

दुनिया के अग्रणी बुद्धिजीवियों में यूरोप के 30 तथा एशिया के 12 लोग शामिल हैं। एशियाई बुद्धिजीवियों में आधे से अधिक भारतीय हैं।

राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के खिलाफ वकीलों के आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रसिद्ध वकील एवं नेता एतजाज एहसान इस सूची में शामिल एकमात्र पाकिस्तानी हैं। माइक्रो फाइनेंस गुरु मोहम्मद यूनुस इस सूची में शामिल एकमात्र बांग्लादेशी हैं।

सूची में दुनिया के प्रसिद्ध राजनीति विज्ञानियों, अर्थशास्त्रियों, दार्शनिकों, वैज्ञानिकों, पत्रकारों और पर्यावरणविदों को शामिल किया गया है।
और भी
माँ का दूध पीने वाले ज्यादा स्मार्ट!
जरदारी के खिलाफ सभी मामले वापस
'नरगिस' ने 22500 लोगों को निगला
मानव अंगों की बिक्री पर उठा बवंडर
सर्वेक्षण में क्लिंटन से पिछड़े ओबामा
300 बिल्लियों का हत्यारा गिरफ्तार