मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
नेपाल में नौ मई को बैठक
सरकार के गठन पर होगी चर्चा
नेपामेसरकार के गठन को लेकर नौ मई को अंतरिम सरकार में शामिल सात दलों की बैठक होगी। प्रधानमंत्री और नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष गिरिजा प्रसाद कोइराला ने यूएमएल और माओवादियों से चर्चा कर यह बैठक बुलाई है।

इसमें सरकार के स्वरूप और गणतांत्रिक प्रणाली लागू करने पर विचार किया जाएगा। कोईराला ने कहा कि संविधान सभा की पहली बैठक से पहले सरकार के स्वरूप और गणतांत्रिक व्यवस्था के बारे में सभी दलों के बीच सर्वसम्मति कायम होना जरूरी है।

यूएमएल नेता भारत मोहन अधिकारी ने बताया उन्होंने माओवादियों से कहा है कि वे सरकार का स्वरूप पेश करें। उन्होंने कहा कि नए संविधान की रचना के लिए सर्वसम्मति से सरकार बनना चाहिए। अधिकारी ने कहा कि इस नाजुक स्थिति में सभी दलों का न सिर्फ सरकार के गठन, बल्कि संविधान सभा की पहली बैठक और इसके एजेंडे के बारे में एकजुट रहना जरूरी है।

अधिकारी ने बताया मंगलवार को यूएमएल नेता, माधव नेपाल पार्टी के महासचिव अमृत बोहरा और स्वयं उन्होंने कोइराला से मुलाकात कर उनसे कहा कि सबसे बड़े दल के रूप में उभरने के कारण माओवादियों को सरकार का नेतृत्व करने का मौका देना चाहिए।
और भी
सर्वाधिक जनसंख्या वाला देश होगा ब्रिटेन
जरदारी के खिलाफ सभी मामले वापस
यौन शोषण मामले में इंटरपोल की अपील
'नरगिस' ने 22500 लोगों को निगला
ब्रिस्टल के स्कूल का अनूठा प्रयोग
मानव अंगों की बिक्री पर उठा बवंडर