मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
जरदारी के खिलाफ सभी मामले वापस
सिंध हाईकोर्ट ने मंगलवार को पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के सह अध्यक्ष आसिफ अली जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़े दो और मामले खारिज कर दिए। इसके साथ ही उनके विरुद्ध तकरीबन सभी मामले खारिज हो चुके हैं।

टेलीविजन चैनल जियो टीवी के अनुसार सिंध हाई कोर्ट ने राष्ट्रीय सुलह अध्यादेश (एनआरओ) के तहत ये मामले खारिज किए हैं।

गौरतलब है कि पाकिस्तान सरकार ने गत वर्ष यह अध्यादेश राजनीतिक लोगों को भ्रष्टाचार एवं अन्य मामलों में अदालती राहत देने के लिए लागू किया था।

जरदारी के खिलाफ भ्रष्टाचार के एक दर्जन से ज्यादा मामले चल रहे थे। हालाँकि कई मामले पहले ही खारिज हो चुके थे। सिंध हाईकोर्ट में उनके खिलाफ भ्रष्टाचार के दो मामले विचाराधीन थे।
और भी
मानव अंगों की बिक्री पर उठा बवंडर
सर्वेक्षण में क्लिंटन से पिछड़े ओबामा
300 बिल्लियों का हत्यारा गिरफ्तार
आयफा की मेजबानी की दौड़ में आयरलैंड
दक्षिण अफ्रीका में अय्यप्पा मंदिर
भारत बेहतर मदद कर सकता है -लौरा