मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
यौन शोषण मामले में इंटरपोल की अपील
इंटरपोल ने दक्षिण पूर्वी एशियाई क्षेत्र में किशोरों का यौन शोषण करने के संदिग्ध एक व्यक्ति की पहचान के लिए दुनियाभर में जनता से अपील की है। इसकी तस्वीरें इंटरनेट के जरिए जारी की गई हैं। यह दूसरा मौका है जब अंतरराष्ट्रीय पुलिस एजेंसी ने बच्चों का यौन शोषण करने वाले किसी आरोपी की पहचान के लिए सीधे जनता से अपील की है। इससे पूर्व पिछले वर्ष अक्टूबर में इस प्रकार की अपील से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने में मदद मिली थी।

इस ताजा मामले में संदिग्ध एक श्वेत व्यक्ति है। इंटरपोल द्वारा जारी किए गए इसके छह फोटों में एक भूरे और हल्के बालों वाला व्यक्ति दिखाया गया है। वह 40 से 50 आयु वर्ग के बीच का है। इंटरपोल का कहना है कि दो साल की जाँच के बावजूद वह तथा अन्य जाँच एजेंसियाँ उसकी पहचान, राष्ट्रीयता तथा पते ठिकाने के बारे में कुछ भी पता लगाने में नाकाम रहीं है। इसलिए इसकी पहचान की जनता से अपील की गई है।

इंटरपोल के महासचिव रोनाल्ड नोबेल ने एक बयान में कहा कि पूरी दुनिया में कानून लागू करने वाली एजेंसियाँ जो कुछ कर सकती थीं कर चुकी हैं और अब हम जनता से इसकी पहचान की अपील करते हैं जो किशोरों के लिए एक खतरा है।

लियोन में एजेंसी के मुख्यालय में दिए साक्षात्कार में इंटरपोल अधिकारियों ने बताया कि उन्होंने इस व्यक्ति के ऐसे फोटो बरामद किए हैं जिनमें उसे कथित रूप से कम से कम तीन लड़कों का यौन उत्पीड़न करते दिखाया गया है जो छह से दस वर्ष आयु वर्ग के बीच के हैं। ये लड़के देखने में दक्षिण एशियाई क्षेत्र के लगते हैं। हालाँकि अधिकारियों ने किसी देश विशेष का नाम लेने से इनकार कर दिया।

मानव तस्करी संबंधी इंटरपोल की शाखा के सहायक निदेशक क्रिस्टीन केविन ने कहा कि यह बता पाना संभव नहीं है कि इस व्यक्ति ने कितने बच्चों का यौन शोषण किया है।
और भी
'नरगिस' ने 22500 लोगों को निगला
ब्रिस्टल के स्कूल का अनूठा प्रयोग
मानव अंगों की बिक्री पर उठा बवंडर
सर्वेक्षण में क्लिंटन से पिछड़े ओबामा
300 बिल्लियों का हत्यारा गिरफ्तार
आयफा की मेजबानी की दौड़ में आयरलैंड