ब्रिस्टल के एक विद्यालय ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का तनाव दूर करने के लिए उनको मालिश की अनुमति देकर एक अभिनव प्रयोग की शुरुआत की है। सोमरसेट के कस्बे वेस्टन सुपर मेर के प्रायोरी कम्युनिटी स्कूल के विद्यार्थियों का ग्रीष्मकालीन परीक्षाओं से पहले तनाव दूर करने के लिए विशेषज्ञ कैरेन एचेल्स पिछले तीन महीनों से साप्ताहिक रूप से उनकी मालिश कर रहे हैं।
प्राचार्य नेविली कोल्स ने दावा किया कि इस प्रयोग से विद्यार्थियों पर सकारात्मक असर पड़ रहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि किसी विद्यालय में आधिकारिक रूप से मालिश करने की अनुमति दी गई है।
|