मुख्य पृष्ठ > खबर-संसार > समाचार > अंतरराष्ट्रीय
सुझाव/प्रतिक्रियामित्र को भेजियेयह पेज प्रिंट करें
 
सर्वेक्षण में क्लिंटन से पिछड़े ओबामा
अमेरिका में हिलेरी क्लिंटन और बराक ओबामा के बीच राष्ट्रपति की उम्मीदवारी के लिए निर्णायक दो राज्यों में प्राइमरी चुनाव से पहले हुए एक नए सर्वेक्षण के अनुसार क्लिंटन की उम्मीदवारी उनके प्रतिद्वंद्वी बराक ओबामा से और अधिक पुख्ता हुई है। बराक ओबामा का राष्ट्रीय स्तर पर समर्थन उनके पूर्व पादरी गुरु पर छिड़े विवाद के बाद घटा है।

'यूएसए टुडे गैलअप' सर्वेक्षण के अनुसार कुछ लोगों ने इस पादरी के बयान को लेकर बढ़े हुए विवाद पर 47 वर्षीय ओबामा के मूल्यों विश्वसनीयता आदि पर सवाल उठाए हैं।

गुरुवार से शनिवार तक किए गए इस सर्वेक्षण में 61 वर्षीय हिलेरी क्लिंटन ने ओबामा पर बढ़त बनाई है। तीन महीनों में पहली बार वे आगे हुई हैं।

पादरी जेरेमिया ब्राइट के एक बयान से उपजे विवाद से पहले ओबामा 10 अंकों से बढ़त बनाए हुए थे। अब क्लिंटन पाँच अंकों से आगे दिखाई दे रही हैं।
और भी
300 बिल्लियों का हत्यारा गिरफ्तार
आयफा की मेजबानी की दौड़ में आयरलैंड
दक्षिण अफ्रीका में अय्यप्पा मंदिर
भारत बेहतर मदद कर सकता है -लौरा
नर्गिस प्रभावितों को 20 लाख की मदद
...और हँसी के दौरे पड़े फुजीमोरी को